मेरे पैदा होते है जिसने
मुझे पहली बार गोद उठाया
मेरी आंख खुलते ही जिसे
मैनें पहली बार देखा
मेरा पहला कदम उठाना सिखाया जिसने
वो है मेरे प्यारे पापा
मम्मी की व्यस्तता में
मुझे पहली बार ‘क’ लिखना सिखाया जिसने
बचपन में स्कूल न जाने की
जिद्द को पूरा किया जिसने
वो है मेरे प्यारे पापा
स्कूल के हर झगड़े में
प्यार से समझाकर
दोस्तों से दोबारा दोस्ती
करने को कहा जिसने
परीक्षा के दिनों में
एक शिक्षक की तरह
परीक्षा की तैयारी कराई जिसने
वो है मेरे प्यारे पापा
जिदंगी के गिरते कदमों को संभाला
जिदंगी के सही मोड़ दिखाए जिसने
अच्छे बुरे में फर्क समझाया जिसने
वो है मेरे प्यारे पापा
पूनम मसीह